फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक क्लिक में जान सकेंगे आपकी बस कितनी दूर है और कब पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल एप पर सभी रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के संचालन की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। अब मोबाइल एप पर सभी रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के संचालन की जानकारी मिल सकेगी। यात्री अपने मोबाइल में इंस्टॉल एप में किसी रूट का नाम डालेंगे तो उक्त रूट पर आने वाली सभी रोडवेज बसों का नंबर व लोकेशन मिलेगी। मोबाइल एप से बसों की लोकेशन ट्रेस होने से यात्री उसी अनुसार अपने घर से निकल सकेंगे। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में सेंटर बनाए जाएंगे और बसों से संबंधित डाटा रोजाना एप पर डाला जाएगा।
प्रदेश की सभी रोडवेज बसों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे। आधुनिक तकनीक प्रणाली के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही गति व रूट की मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी बस डिपो से संचालित होने वाली रोडवेज बसों के समय व रूट के किलोमीटर संबंधी जानकारी मांगी जा चुकी है। ऐसे में सभी रूटों पर किलोमीटर व बसों के चलने की गति को भी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि यात्री को मोबाइल एप के माध्यम से रोडवेज बसों के पहुंचने के बारे में स्टीक जानकारी मिल सके।
विज्ञापन



एप पर रोडवेज बसों की जानकारी होगी अपडेट
सुबह से देर रात तक चलने वाली सभी रोडवेज बसों का पूरा रिकॉर्ड मोबाइल एप और परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बस डिपो में बनाए गए सेंटर पर बैठे कर्मचारी रोजाना सुबह से ही मोबाइल एप पर रोडवेज बसों की जानकारी अपडेट करते रहेंगे। स्टॉपेज पर टाइम के अनुसार कौन से रूट पर किस नंबर की रोडवेज बस रवाना हो रही है, इस जानकारी को अपडेट किया जाएगा ताकि मोबाइल एप पर कोई यात्री रूट पर रोडवेज बस जाने की जानकारी ले रहा है तो उसे समय, बस नंबर व लाइव लोकेशन के बारे में पता चल सके।


चालक-परिचालकों के लिए रहेगी चुनौती
हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा बसों की लाइव लोकेशन संबंधी मोबाइल एप शुरू करने के बाद चालक-परिचालकों पर बसों को समय पर पहुंचाने की चुनौती रहेगी। चालकों को बसें तय स्पीड पर चलाने के साथ ही किसी भी स्टॉपेज पर निर्धारित किए गए समय के अनुसार ही चलानी होंगी। अगर कोई चालक किसी स्टॉपेज से तय किए गए समय से पहले रोडवेज बस को लेकर चलाता है, उसकी जवाबदेही भी होगी। वर्तमान में रोडवेज बसों का डिपो से निकलने के बाद अगले स्टॉपेज पर पहुंचने का निर्धारित समय नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुख्यालय से बसों से संबंधित जो भी डाटा मांगा गया है, उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। विभाग द्वारा रोडवेज बसों के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यालय से ही मोबाइल एप व लाइव लोकेशन के आधार पर रोडवेज बसों की मॉनिटरिंग की जानी है।
- गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें