फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में दाखिले के लिए ट्रेड चॉइस फिलिंग शुरू, 15 जुलाई तक मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून तक पूरी हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अब विद्यार्थी चुन सकेंगें पसंदीदा ट्रेड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के दाखिले के लिए ट्रेड चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके निर्देशानुसार अभ्यार्थी 3 जुलाई से 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकेंगें।

विभाग के अनुसार आईटीआई में ऑनलाइन दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी हो चुकी है। अब जिन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वे निर्धारित अवधि के दौरान अपनी पसंद की ट्रेड भर सकेंगें। ट्रेड चॉइस के आधार पर ही मेरिट और सीट आवंटन की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने अधिक से अधिक अभ्यार्थियों से समय रहते ट्रेड चॉइस फिलिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाय समय पर प्रक्रिया पूरी करें जिससे तकनीकी समस्या या अन्य असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, आरक्षण नियमों और उनके द्वारा भरी गई ट्रेड व संस्थान की प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित आईटीआई में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें