फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हेल्पलाइन नंबर पर कर सकेंगे अवैध वसूली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइसेंस धारक स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नंबर जारी, निगमायुक्त के आदेश पर एजेंसी ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर से लाइसेंस प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स अवैध वसूली से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का काम करने वाली एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वहीं, वेंडर्स से आमजन को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आमजन भी इस नंबर पर वेंडर्स की शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम इन शिकायतों पर उचित कार्रवाई करेगा।
बृहस्पतिवार को उक्त जानकारी आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने गांव काकरौला के कम्युनिटी सेंटर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आयोजित कार्यक्रम में दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे निगमायुक्त ने इस दौरान वेंडर्स के साथ संवाद किया। वेंडर्स ने निगमायुक्त को बताया कि नगर निगम से लाइसेंस लेने के बाद भी स्थानीय अराजक तत्व उनसे अवैध वसूली करते हैं। उनकी मांग पूरी न होने पर हाथापाई करते हैं। नगर निगम व अन्य विभागों के कर्मचारी उनकी रेहड़ी उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी 2014 के तहत लाइसेंस प्राप्त वेंडर्स की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान एजेंसी की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9310292877 भी जारी किया गया। उन्होंने वेंडर्स को हाइजीन किट भी वितरित की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें