फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दंगल में दहाड़े जितेंद्र पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
51 हजार रुपये की कुश्ती जीती, छोरियों ने भी गाड़े झंडे
विज्ञापन

नंबर गेम -230 पहलवानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। सर्व समाज भोडाकलां के तत्वावधान में तीज महोत्सव के अवसर पर शहीद ऋषिपाल सिंह चौहान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष व महिला पहलवानों ने अपनी शक्ति, तकनीक एवं दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दंगल में जितेंद्र पहलवान की जीत हुई।

कुश्ती दंगल में दिल्ली सहित राज्यभर से लगभग 150 पुरुष पहलवान व 80 महिला पहलवानों ने पहुंचकर कुश्ती दंगल में हिस्सा लिया। पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए बेहतरीन दांव लगाए। ग्राम सरपंच मनबीर चौहान ने बताया कि कुश्ती दंगल में महिला कुश्ती 1100 रुपये से शुरू हुई और 51 हजार रुपये की फाइनल कुश्ती रही। पुरुष पहलवानों की कुश्ती 100 रुपये से शुरू होकर फाइनल एक लाख रुपये पर समाप्त हुई। इस मौके पर पुरुष पहलवानों की फाइनल एक लाख रुपये की कुश्ती में रोहित पहलवान लाडपुर अखाड़ा व निशांत बामडोली अखाड़े के बीच हुई। इसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। 51 हजार रुपये की कुश्ती पहलवान जितेंद्र कुमार हरियाणा पुलिस व कृष्ण कुमार रेलवे पुलिस के बीच हुई। इसमें जितेन्द्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार को पटखनी देते हुए पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 हजार रुपये की कुश्ती गुग्गी पहलवान व दीपक पहलवान के बीच हुई। इसमें गुग्गी पहलवान विजयी रहे। 51 हजार रुपये की महिला पहलवान की फाइनल कुश्ती मीनू पहलवान सांचोली व रिया पहलवान कासनी के बीच हुई। इसमें मीनू पहलवान ने जीत हासिल की। इस मौके पर ग्राम सरपंच मनबीर चौहान, पूर्व सरपंच यजविन्द्र शर्मा, भोडाकला बावनी अध्यक्ष राजेश चौहान, महेश सैनी, नरेश चौहान, विकास सैनी, पंच संदीप सैनी, पंच नीरज सैनी, राहुल चौहान, प्रीतम चौहान, घनश्याम, फूल सिंह, बिल्लू चौहान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें