फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच जाता पति अगर ठेकेदार ने...': सीवर साफ करने गया मजदूर गटर में गिरा, बचाने गए दो दोस्त अस्पताल में गंभीर

Thu, 27 Jun 2024 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मरने वाले नूर इस्लाम की पत्नी मौसमी ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार की तरफ से श्रमिकों को सुरक्षा बेल्ट व अन्य उपकरण नहीं दिए गए थे। जिसके चलते यह यह हादसा हुआ और उसके पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीवर में गिरा नूर इस्लाम - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र में सीवर साफ करने के दौरान गटर में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के लिए सीवर में उतरे दो श्रमिकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर ठेकेदार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वेस्ट बंगाल के दिनाजपुर निवासी नूर इस्लाम सेक्टर-49 स्थित बंगाली मार्केट में परिवार सहित रहता था। वह ठेकेदार मुकीम अली के साथ सीवर सफाई का काम करता था। बीती सांय करीब सात बजे वह अन्य श्रमिकों के साथ सेक्टर-47 में सीवर साफ कर रहा था। इसी दौरान इस्लाम सीवर में गिर गया। 

वहीं उसे बचाने के लिए उसके साथी फाजिलपुर गांव के रहने वाले अनरुल और चंदन सीवर में नीचे उतरे। लेकिन सीवर में गैस रिसाव के कारण उनकी भी हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों को निकालकर निकट के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नूर इस्लाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनरुल और चंदन का उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत भी गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन

मरने वाले नूर इस्लाम की पत्नी मौसमी ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार की तरफ से श्रमिकों को सुरक्षा बेल्ट व अन्य उपकरण नहीं दिए गए थे। जिसके चलते यह यह हादसा हुआ और उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने मौसमी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें