फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद सुशांत लोक में पानी की पाइपलाइन डालने का काम होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के साथ साउथ सिटी की ओर बिछाई जानी है पानी की पाइपलाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम बारिश के बाद दोबारा शुरू किया जाएगा। हाईवे स्थित सिग्नेचर टावर से साउथ सिटी फेज-1 तक करीब 200 मीटर पानी की पाइपलाइन बिछाई जानी है। यह कार्य एक माह में पूरा करने की योजना है। इसके बाद सुशांत लोक क्षेत्र के लिए अलग पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
सुशांत लोक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से व्यवस्था में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अलग पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ सिग्नेचर टावर के पास एक वाल्व लगाया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन डालकर साउथ सिटी तक ले जाया जाएगा। पाइपलाइन का कुछ हिस्सा बिछाया जा चुका है, जबकि शेष काम बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। अब बारिश का दौर समाप्त होने वाला और निर्माण एजेंसी की ओर से काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के अनुसार उद्योग विहार, एमजी रोड (डीएलएफ) और सुशांत लोक क्षेत्र में अब पेयजल आपूर्ति के लिए अलग-अलग पाइपलाइन होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से इन तीनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पानी की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से उद्योग विहार, एमजी रोड (डीएलएफ) और सुशांत लोक क्षेत्र में एक ही मास्टर लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में लाइन में लीकेज या किसी अन्य तकनीकी समस्या आने पर तीनों क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। अलग-अलग लाइन होने के बाद एक क्षेत्र में समस्या आने पर अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। नई व्यवस्था से सेक्टर-29, सेक्टर-30 के साउथ सिटी-1, सैनीखेड़ा और सिलोक्हेरा, सेक्टर-31, सेक्टर-39 पार्ट, सेक्टर-40, सेक्टर-41 के साउथ सिटी-1 और सेक्टर-43 के सुशांत लोक-1 क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सुशांत लोक लाइन का थोड़ा काम बाकी है। इसे मुख्य सड़क के साथ बिछाया जाना है। बारिश के कारण काम रोकना पड़ा था। अब इसे शुरू किया जाएगा और करीब एक माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद लाइन की टेस्टिंग की जाएगी। -अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें