फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड आरआरटीएस का काम जल्द हो शुरू : राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर रखी मांग
विज्ञापन

कैबिनेट मीटिंग में जल्द प्रस्ताव लाया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय योजना व सांख्यिकीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी के आगे बहरोड तक जाने वाली आरआरटीएस का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी लेने मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कहा है कि दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी तक यातायात का काफी दबाव है। दिल्ली-गुरुग्राम बहरोड राजस्थान आरआरटीएस का निर्माण दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के साथ मंजूर हुआ था लेकिन इस पर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस का निर्माण कार्य पूरा होने के अंतिम चरण में है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि गुरुग्राम देश में जीएसटी संग्रहण व आयकर संग्रहण में उच्च स्थान रखता है। गुरुग्राम हरियाणा के कोष में 60 प्रतिशत से अधिक का राजस्व भी देता है। इसलिए आवश्यक है कि गुरुग्राम-रेवाड़ी को आरआरटीएस योजना से शीघ्र से शीघ्र जोड़ा जाए। राव ने कहा कि उनकी योजना थी कि प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास करने रेवाड़ी आए थे, तब ही इस योजना का भी शिलान्यास हो जाता लेकिन तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अभी इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलनी है। राव ने कहा कि इससे पूर्व में दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड आरआरटीएस योजना के प्रथम चरण की दूरी में कटौती कर इसे धारूहेड़ा तक ही सीमित कर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसकी लड़ाई लड़ी। इसके बाद इसे प्रथम चरण के तहत एक बार फिर शाहजहांपुर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से (एनसीआरटीसी) दिल्ली (सराय काले खां) गुरुग्राम और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर (जिसे अब नमो भारत कहा जाता है) पर काम शुरू होना है। दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड कॉरिडोर में दिल्ली के एरो सिटी से साइबर सिटी से दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ नमो भारत का काॅरिडोर बनाया जाएगा। 105 किलोमीटर रूट में 17 स्टेशन होंगे। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा एमबीआरटी, बावल और एनएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड कॉम्प्लेक्स) प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें