फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अतिथि देवो भव' का नारा धूमिल: गुरुग्राम में जापानी टूरिस्ट से पुलिस ने ली रिश्वत, वीडियो के बाद DCP का एक्शन

Tue, 02 Sep 2025 03:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में जापानी पर्यटक से 1000 रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने एक जोन ऑफिसर, एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया। पर्यटक ने बिना हेलमेट स्कूटर पर पीछे बैठने के लिए नकद भुगतान किया, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी नागरिक से एक हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले के कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस उपायुक्त ने दो पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड को निलंबित किया है। रिश्वत लेने का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के गलेरिया मार्केट क्षेत्र में जेडओ ईएसआई करण सिंह, कांस्टेबल शुभम और होमगार्ड भूपेंद्र को रिश्वत लेने मामले में निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।  
 

जापान मूल के नागरिक डेडली कालेश ने सोमवार की देर शाम 6.20 बजे एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो डालकर लिखा- वाह! गुरुग्राम पुलिस ने एक जापानी पर्यटक से बिना रसीद दिए ₹1000 की रिश्वत ले ली। इस तरह वे विदेश में भारत की छवि खराब करते हैं। एक्स पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन में तीनों के निलंबन करने के आदेश जारी कर दिए।  
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कड़ो कार्रवाई की जा रही है। जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें