फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिविल लाइन क्षेत्र में सीवर लाइन जोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। सिविल लाइन क्षेत्र में सीवर लाइन जोड़ने का काम शुरू हो गया है। यह काम बारिशें शुरू होने से पहले खत्म होना था। उपायुक्त आवास के सामने चार माह पहले सड़क तोड़कर पाइप लाइन डाली गई थी, जिससे पटेल नगर और पुलिस लाइन में लगातार भर रहे पानी को निकाला जाना था। मानसून खत्म होने के बाद नगर निगम की ओर से इसका निमार्ण अब शुरू किया गया है।

लंबे समय से लंबित इस कार्य के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क तोड़ने के बाद से ही यह क्षेत्र धूल और गड्ढों से भरा था, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। विशेष रूप से बारिश के दौरान, अधूरे काम के कारण जल निकासी बाधित हो जाती थी। पटेल नगर और पुलिस लाइन के निवासियों को हर बारिश में जलभराव का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप का असर
मुख्यमंत्री ने इस टूटी सड़क के पास ही तीन बार कष्ट निवारण समिति की बैठकें की थीं। इन बैठकों में स्थानीय निवासियों ने सड़क की खराब हालत और जलभराव के मुद्दे को उठाया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए थे।



सिविल लाइन क्षेत्र की इस सड़क पर काम दोबारा शुरू हो गया है। तकनीकी कारण से काम रुका हुआ था। इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
- विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें