फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर महिला पर लाठी-डंडे से हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
गुरुग्रामशिवाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित दफ्तर की वायरल वीडियो मेंमहिला को डंडे से पीटता युवक - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
दुकान में घुसकर महिला पर लाठी-डंडे से हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन

गुरुग्राम। पटौदी चौक स्थित फ्लैक्स की दुकान के अंदर मंगलवार शाम को लाठी-डंडों से लैस चार युवकों ने महिला दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलवारों ने महिला के सिर पर डंडे से वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन वे मदद की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। हमलावरों ने कंप्यूटर और अन्य सामान तोड़ते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने महिला का बयान पर एक आरोपी को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के हाथरस निवासी महिला कृष्णा नगर में किराए पर रहती है। महिला के पति की शक्ति नगर में फ्लैक्स बोर्ड की दुकान है। दुकान पर महिला भी बैठती है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठी थी कि इस दौरान कादीपुर गांव निवासी गजेंद्र उर्फ गोलू अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा। उसने दुकान पर आते ही महिला से उनके पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हैं और फोन पर बात कराने के लिए जैसे ही मोबाइल उठाया। आरोपियों ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला जमीन पर गिर गई इसके बाद मुख्य आरोपी गजेंद्र ने गाली-गलौच करते हुए डंडे से कई वार किए। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग और दुकानदार एकत्रित हो गए, लेकिन किसी ने भी महिला को हमलावरों से बचाने की कोशिश नहीं की। कई दुकानदार मदद की बजाय मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। हमलवारों के जाने के बाद दुकान पर मौजूद कर्मचारी ने महिला के पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय दुकानदार की ओर से घटना का बनाया गया वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोपहर को कादीपुर गांव से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी से हुई थी कहासुनी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला और उसका पति कुछ दिन पहले तक कादीपुर गांव में उसके मकान पर किराए पर रहते थे। उसका घर भी पास में ही था। मकान खाली करने से पहले महिला की आरोपी की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर वह काफी गुस्से में था। शिवाजी नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया गया। फरार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें