फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में बैठाकर लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में सवारी को कार में बैठाकर लूट के आरोपी - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
कैब में बैठाकर लूट ने वाले दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

गुुरुग्राम/सोहना। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने कैब में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों से एक कार और ऑटो रिक्शा भी बरामद किया। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है इसमें कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, दो दिन पहले रोहतक निवासी रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कादीपुर स्थित निजी कंपनी में काम करता है। दो नवंबर की रात को वह राजीव चौक के लिए कैब का इंतजार कर रहा था, इतने में सोहना की ओर से एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार में पहले से तीन लोग सवार थे। कैब चालक ने राजीव चौक जाने की बात कहने पर युवक उसमें चढ़ गया। कार सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल छीनकर उसे दो घंटे तक सोहना तावडू की तरफ घुमाया, इसके बाद बदमाश उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम को वेस्टिन होटल के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पलवल हथीन के गांव चायसा निवासी अजहरुद्दीन व गांव धीरंकी निवासी अजीज के रूप में हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाश टैक्सी नंबर गाड़ी पर ओला व उबर लिखकर चलते थे ताकि सवारी कैब के बहाने इसमें आसानी से बैठ जाएं। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें