सरस्वती एन्क्लेव में पेयजल की भी बनी हुई है किल्लत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले छह महीने से सीवेज की गंदगी और पेयजल की किल्लत झेल रहीं सरस्वती एन्क्लेव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ कॉलोनी के अन्य निवासी सेक्टर 34 स्थित नगर निगम के कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्य में कोताही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरस्वती एन्क्लेव में पिछले छह महीने से सीवेज की गंदगी जमा है।
इलाके के त्रिवेणी धाम मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, शनि मंदिर की गली में बहुत ज्यादा गंदगी भरी है। इसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इलाके में पानी की आपूर्ति काफी कम हो रही है। लोगों ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। समस्या का हल नहीं किए जाने के कारण वे नगर निगम कार्यालय में आकर प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त को समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा।