फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्विस रोड पर खड़े वाहन से कैंटर टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर घाटी के पास हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

क्रेन से कैंटर खींचकर चालक का शव निकाला

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। मानेसर घाटी के पास सर्विस रोड पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गाड़ी से चिपका हुआ पाया गया। क्रेन से कैंटर खींचकर चालक का शव निकाला गया।
मानेसर थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि सर्विस रोड पर क्षतिग्रस्त कैंटर खड़ा हुआ है और चालक कैंटर के केबिन में फंसा है। मौके पर दूसरी कोई गाड़ी नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर एक ट्रक के खड़े होने के निशान मिले। जांच में पता चला कि कोई वाहन सर्विस रोड पर खड़ा हुआ था, इसी दौरान कैंटर ने उक्त वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के केबिन में ही फंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत चालक की पहचान मथुरा (उत्तर प्रदेश) की अंबेडकर कॉलोनी निवासी योगेंद्र के रूप में हुई है। कैंटर ने किस वाहन को पीछे से टक्कर मारी थी, पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि हादसे में मृतक कैंटर चालक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें