फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला की नसबंदी मामले में बाल संरक्षण आयोग ले मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तावडू अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला
विज्ञापन

- महिला डाॅक्टर ने दिया त्यागपत्र, बच्चे दानी भी निकाली गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तावड़ू में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आने के बाद अब राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम हरकत में आ गई है। गुरुवार को आयोग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सीनियर मेडिकल ऑफिसर से सवाल पूछे। टीम ने दो दिन के भीतर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

आरोपी महिला चिकित्सक ने इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। अस्पताल निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य सुमन राणा, गणेश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आबिद हुसैन, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन राजेश कुमार छौंकर, एमडीडी ऑफ इंडिया (शक्ति वाहिनी) से रीजनल कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग सदस्य सुमन राणा ने बताया कि महिला की नसबंदी और बच्चेदानी निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से दो दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि 18 अगस्त को 28 वर्षीय महिला को गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद सफाई के लिए भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि चिकित्सकों की टीम ने किसी अन्य महिला का ऑपरेशन उस महिला पर कर दिया, जिसके चलते उसकी बच्चेदानी निकाल दी गई। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। प्रारंभिक दौर में अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानते हुए दोनों पक्षों में समझौते की बात भी कही थी। अस्पताल निरीक्षण के समय एसएमओ निहाल सोलंकी, डॉक्टर नरेश और डॉक्टर गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें