फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिलाओं ने लगाई गन्ने के जूस की छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पद्मनी एकादशी के उपलक्ष्य पर शहर में विभिन्न चौक - चौराहों पर मीठे पानी, नींबू शिकंजी, रोहबजा की छबील लगाकर धर्म लाभ कमाया। इस अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने भगवान श्री हरि विष्णु जी के निमित एकादशी के व्रत उपवास आदि रखे और शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान श्री हरि विष्णु जी के स्वरुप भगवान श्री कृष्ण का पूजन किया और मनोवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में भगवान श्री कृष्ण अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार से परिपूर्ण नजर आए। इसी कड़ी में महिला आत्मनिर्भर समिति टीम की महिला गोल्डी शर्मा, हेमलता, कमलेश, ममता, मीना आदि ने गन्ने की जूस की रेहड़ी लगाकर गन्ने का रस निकाला और भगवान श्री कृष्ण की युगल जोड़ी राधा कृष्ण को भोग लगाया। इसके उपरांत राहगीरों को गन्ने के रस रसपान कराया और धर्मलाभ उठाया। इस अवसर महिला श्रद्धालुओं ने घरों सात्विक भोजन तैयार कर मंदिरों में जाकर ब्राह्मणों को भोजन कराकर धर्मलाभ उठाया। लोगों जगह - जगह मीठे पानी की छबील लगाकर वर्षा के देवता इंद्र भगवान भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें