फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रेम-प्रसंग की भनक पर पुत्रवधू ने सास का गला घोटा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के सौंध गांव में 60 वर्षीय गीता देवी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की भनक लगने के कारण पुत्रवधू मनोज ने ही सास का गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि घटना की गुमशुदगी 20 अगस्त को दर्ज कराई गई थी और 21 अगस्त को घर से बाहर एक खाली प्लॉट में झाड़ियों से बुजुर्ग महिला का ढका क्षत-विक्षत शव मिला था। शव मिलने पर हत्या की धारा जोड़कर मामला सीआईए होडल को सौंपा गया।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी एसआई हनीस खान ने मामले की गहन जांच कर कई एंगल से पड़ताल की। पूछताछ में गिरफ्तार पुत्रवधू मनोज ने स्वीकार किया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलने पर उसने सास का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर गहन पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब प्रेमी की भी तलाश कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें