फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एप बेस्ड कैब सर्विस की नई सुविधा से सुरक्षित महसूस कर रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचने पर महिलाओं से काॅल करके कर रहे पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप बेस्ड कैब सेवाओं ने नई पहल शुरू की है। शहर में देर रात तक कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं अक्सर सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण कैब सेवाओं पर निर्भर रहती हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता स्वाभाविक है।


अब कई कैब कंपनियों ने महिलाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा फीचर जोड़ा है। इसके तहत जब कोई महिला रात में कैब से अपने घर पहुंचती है, तो कंपनी की ओर से उसे कॉल किया जाता है। इस कॉल के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गई है। महिलाओं का कहना है कि इस सुविधा से उन्हें मानसिक सुकून मिला है और वे खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह कदम न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ाता है, बल्कि परिवार के सदस्यों की चिंता भी कम करता है।
विज्ञापन

कोट्स
मैं कई बार घर पहुंचने के लिए एप आधारित कैब सेवा का उपयोग करती हूं। कंपनी की यह पहल सराहनीय है। घर पहुंचने के बाद कॉल के जरिए पुष्टि करना महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा और भरोसे का एहसास कराता है। -गोमती यादव, कार्टरपुरी


कई बार हमें कैब ड्राइवर के व्यवहार का अंदाजा नहीं होता। ऐसे में कंपनी की ओर से कॉल कर यह सुनिश्चित करना कि महिला सुरक्षित घर पहुंची, एक अच्छा कदम है। किसी अनहोनी की स्थिति में एप आधारित कैब सेवा से तुरंत मदद मिल सकती है, जिससे सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है। -शिखा राघव, बेगमपुर खटोला
विज्ञापन


रात के समय यह जरूरी हो जाता है कि परिवार के साथ-साथ कैब कंपनी भी कॉल कर सुरक्षा की पुष्टि करे। इस सुविधा के शुरू होने से अब मुझे देर रात कहीं भी कैब से आने-जाने में पहले जैसा डर महसूस नहीं होता। -रेनू राघव, खांडसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें