फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्राहक बनकर दुकान में घुसीं महिलाओं ने आभूषण चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

शोरूम मालिक ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सदर बाजार में गुरुद्वारा रोड पर स्थित अनुश्री ज्वेलर्स नाम की दुकान में शुक्रवार को ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शोरूम मालिक अक्षत गुप्ता ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है।


अक्षत गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को दो महिलाएं उनके शोरूम में आईं और खुद को ग्राहक बताते हुए सेल्सगर्ल से आभूषण देखने लगीं। दोनों ने कर्मचारियों से कई तरह के जेवर दिखाने को कहा, जिनमें कपल बैंड और अन्य कीमती जेवर शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर एक जोड़ी कपल बैंड चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि चोरी का पता 21 अक्तूबर को तब चला, जब उन्होंने स्टॉक का मिलान किया। स्टॉक में कमी पाए जाने पर उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें वही दोनों महिलाएं चोरी करती नजर आईं। सिटी थाना एसएचओ मदनलाल ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें