फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छठ की तैयारियों में जुटे पूर्वांचल समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुग्राम। दिवाली संपन्न होने के साथ ही शहर में छठ पूजा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। पूर्वांचली संगठन विभिन्न जगहों पर छठ घाट की सफाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शक्ति पार्क इलाके में डॉ. जेपी कुशवाहा प्रदीप कन्नौजिया, जगदेव प्रसाद, कमल किशोर, अमरजीत यादव, राजेश पटेल आदि ने सफाई का काम कराया। कमेटी के लोगों ने बताया कि इतनी ज्यादा गंदगी थी कि जेसीबी की सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन

सदर बाजार में छठ पूजा की सामग्री आनी शुरू हो गई है। अर्घ्य के लिए बांस और पीतल के सूप, दउरा, डगरा, नारियल जैसी चीजें बाजार में आ गई हैं। विक्रेताओं ने बताया कि फिलहाल बांस के सूप की कीमत 120 रुपये और डगरा 150 रुपये में एक है। नारियल की कीमत 70 रुपये में एक है। पीतल के सूप 650 से 900 रुपये तक के हैं। एक दो दिन में पूजा की सारी सामग्री बाजार में उपलब्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें