फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसई चौक के पास मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुई मृत महिला की पहचान, शव को मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक, सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का कराया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में बसई चौक के पास सोमवार की सुबह अर्धनग्न हालत में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक, सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृत महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह राहगीरों ने बसई चौक के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सेक्टर-10 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। शव की इस स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले में पुष्टि नहीं की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट या गंभीर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। मृत महिला की पहचान के लिए सेक्टर-10 थाने की पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, अन्य थानों में महिलाओं की गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मामले के बारे में पता चल सके। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। - दिलबाग, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-10 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें