अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-83 में एलान मॉल के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं तो ऐसे में पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
सेक्टर-10 थाने के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम को शुक्रवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे शव की सूचना मिली थी।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव की हालत बेहद खराब थी। सूचना पर पुलिस उपायुक्त वेस्ट करन गोयल समे0त अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।