फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस को जोड़ने के लिए बिछेगी नई मास्टर सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस, लघु सचिवालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों की सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 900 मीटर लंबी नई मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार कोर्ट रोड स्थित सात एकड़ क्षेत्र में टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण करा रही है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की योजना के तहत टावर ऑफ जस्टिस से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के किनारे स्थित मौजूदा मास्टर सीवर लाइन तक 600 मिमी व्यास की नई मास्टर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मैनहोल का निर्माण और अन्य संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विभोर दुहन ने बताया कि परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें