फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फुटओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना इलाके में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की ओर फुटओवर ब्रिज पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और आरोपी को पकड़कर पीटा, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विशाल (25) संत नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ीपुल थाना निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने परिचित को छोड़कर वापस लौट रही थी। बल्लभगढ़ की ओर से वह पैदल आई और ओल्ड रेलवे फरीदाबाद स्टेशन के पास बने फुटओवर ब्रिज पर जाने लगी। शाम लगभग साढ़े 7 बजे का समय था। इसी दौरान किसी ने पीछे से आकर उसे जकड़ लिया और कपड़े उतारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें