फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सहमति संबंधी में रहने वाली महिला का सिर काट नाले में बहाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सहमति संबंध में रहने वाली महिला की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धड़ काे नाले के किनारे फेंक दिया और सिर को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर नाले में बहा दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने हत्यारोपी मुश्ताक अहमद को बुधवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सड़ी गली हालत में शव बरामद किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी मुश्ताक अहमद सहमति संबंध में रहने के दौरान ही महिला से शादी कर चुका था। बाद में उसने अपने घर जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। भाई ने उसके दुपट्टे से उसकी पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को थाना सेक्टर-5 में एक महिला ने अपनी 35 वर्षीय बड़ी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसी बड़ी बहन पूजा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे 17 वर्ष व 14 वर्ष के हैं। उसका तलाक हो गया था। छोटी बहन ने बताया था कि वह गुरुग्राम के स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने अपनी बहन को गुरुग्राम बुलाकर स्पा सेंटर में उसकी भी नौकरी लगवा दी थी। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसकी बड़ी बहन कैब चलाने वाले युवक मुश्ताक अहमद के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


झगड़ा होने पर हुआ था अलग : हत्यारोपी मुश्ताक अहमद (31 वर्ष) निवासी गांव गोरी खेड़ा, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) कुछ साल पहले कुटरी गांव में पंक्चर लगाने की दुकान चलाता था। वह सितारगंज और खटीमा दोनों जगह रहता था। इसी बीच वह किराये पर टैक्सी चलाने लगा। वर्ष 2022 में उत्तराखंड में पूजा की मां बीमार हुई थीं। पूजा अपनी मां के इलाज के लिए दो-तीन बार मुश्ताक अहमद की टैक्सी में ले गई थी। इसी दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी।बताया जा रहा है कि महिला ने सितारगंज में मुश्ताक को एक प्लॉट खरीदकर दिया। इसके अलावा वह समय-समय पर मुश्ताक की आर्थिक मदद भी करती रहती थी। इसके बाद मुश्ताक व पूजा गुरुग्राम आ गए। यहां मुश्ताक टैक्सी चलाने लगा। दोनों दो वर्षों तक सहमति संबंध में भी रहे। अक्तूबर 2024 में दोनों के बीच झगड़ा होने पर मुश्ताक वापस उत्तराखंड आ गया। वहां जाकर उसने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें