तावडू। सोहना-तावडू रोड स्थित पीपाका कॉलोनी स्टैंड के पास ऑटो की टक्कर से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में तावडू सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सहसौला पट्टी पीपाका निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मौसी बिमला देवी (52) 23 अप्रैल को सोहना से ऑटो में अपने घर आई थीं। पीपाका कॉलोनी स्टैंड पर उतरने के दौरान सोहना की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आए ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल बिमला देवी को पहले ग्लोबल अस्पताल तावडू, फिर मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और बाद में गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया, जहां 24 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद