फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार-आठ मरला में हादसा, चालक कैंटर लेकर फरार
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर शिवाजी नगर थाने में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के चार-आठ मरला में 14 अगस्त को तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिहार के भागलपुर निवासी रेखा (40) शीतला कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं और पति के साथ दिहाड़ी मजदूरी करती हैं। 14 अगस्त को वह पति के साथ सेक्टर-10 में काम करने गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे वह पति से पहले शीतला कॉलोनी स्थित कमरे पर लौट रही थीं। शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच हेड कांस्टेबल दीपक कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कैंटर के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें