फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पति से झगड़े के बाद महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को फंदे पर लटका देखकर तीन बच्चों के साथ घर से भाग गया पति
विज्ञापन


- मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया

- मायके वालों की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार में बीते सोमवार को किराये के कमरे में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति जब काम वापस लौटा और पत्नी को फंदे पर लटका हुआ देखा तो वह तीन बच्चों के साथ घर से उत्तर प्रदेश के हरदोई भाग गया। मृतक के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जसमई गांव निवासी रोशनी के रूप में की गई है। महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ शंकर विहार में पिछले छह माह से किराये पर रही थी। शंकर विहार निवासी मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बजघेड़ा थाना से जांच अधिकारी त्रिलोक चंद ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। होली पर महिला रोशनी देवी मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति अनुराग मना कर रहा था। इसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जब रोशनी देवी ने मायके जाने की जिद नहीं छोड़ी तो अनुराग ने उसके बाल काट दिए। इस घटना से रोशनी देवी काफी आहत हुई और पति अनुराग के काम पर जाने के बाद बीते सोमवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।



पुलिस ने अनुराग से फोन पर बात की तो उसने इसकी जानकारी दी। अनुराग ने पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए कहा, लेकिन मंगलवार तक वह थाने नहीं पहुंचा। उधर जानकारी मिलने के बाद मृतका रोशनी देवी के मायके वाले गुरुग्राम पहुंचे और उन्होंने थाना पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, मायके वालों ने बताया कि रोशनी की शादी वर्ष 2017 में हरदोई जिले के नसेवली गांव निवासी अनुराग से हुई थी। अनुराग आए दिन पत्नी रोशनी देवी से मारपीट व लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। रोशनी ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी थी। बजघेड़ा थाना में मायके वालों की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुराग को गुरुग्राम थाना में पेश होने के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें