फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सदर थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान मंजिता पत्नी डालचंद, निवासी संचोली (थाना कोसीकला, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नूंह में रह रही थी।
विज्ञापन




मंजिता 20 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद महिला के पति ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लापता महिला ने गुलाबी रंग का पेटीकोट और सैंडल पहन रखे थे। पुलिस हुलिए के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें