फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टायर चढ़ने से महिला की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति घायल, प्राथमिकी दर्ज कर बिलासपुर थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर चौक के पास 22 सितंबर को अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला पर गाड़ी का टायर चढ़ने से पेट फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक पति भी घायल हो गया। पीड़ित वेद प्रकाश की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतका की पहचान रेवाड़ी के पंजाबी मोहल्ला वार्ड-6, धारूहेड़ा निवासी प्रतिभा के रूप में हुई है। मृत महिला के पति वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 22 सितंबर को अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ बेटी के ससुराल कासन गांव से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक पर पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार दंपती सड़क पर गिर गए। गाड़ी का टायर महिला की कमर के ऊपर से वाहन चढ़ने उसका पेट फट गया व आंतें बाहर निकल गईं, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वेद प्रकाश को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - महेश कुमार, जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें