फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर में टीसीआई चौक के पास शनिवार की शाम को अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देवर विमलेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की पहचान लखीमपुर खीरी, यूपी के भोनापुर निवासी उमा देवी (42) के रूप में हुई है। वह पटौदी रोड स्थित कोल्ड चैन कंपनी में काम करती थी। आरोपी चालक वाहन को मौके से लेकर भाग गया।

वहीं, दूसरे मामले में नवादा फतेहपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र ने बताया कि 2 जून को एम3एम के पास टी-पॉइंट पर नौरंगपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करावाया। उसकी रीढ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो को नवादा फतेहपुर गांव निवासी रवि चला रहा था जो कि उस पर इलाज का खर्चा देकर समझौते की बात कह रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें