फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-53, डीएलएफ फेज-5 में रविवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी सजीना बीबी (40) के रूप में हुई है। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सजीना सेक्टर-53 में पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ रह रही थी और यहां पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह काम के बाद घर जा रही थी, जब वह डीएलएफ फेज-5 में सेक्टर 53-54 की रेडलाइट के पास सड़क पार कर रही थी तब यह हादसा हुआ। चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें