फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेटे-बहू से मिलने न देने की रंजिश में समधिन पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, उद्योग विहार थाना इलाके में 16 अगस्त की देर रात हुई थी वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बहू से मिलने न देने की रंजिश में अपनी समधिन पर चाकू से जानलेवा हमला किया। यह घटना 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी संजय (49 वर्ष) निवासी ईशापुर, जिला नालंदा (बिहार) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

17 अगस्त को थाना उद्योग विहार में एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसके दामाद का पिता नशे की हालत में उसके पास पहुंचा। आरोपी ने बहसबाजी शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर वार किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उद्योग विहार पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। थाना उद्योग विहार की पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को सूर्य विहार, सेक्टर 21, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला उसे उसके बेटे और बहू से मिलने नहीं दे रही थी। इसी रंजिश के चलते उसने 16 अगस्त को रात करीब 11 बजे यह वारदात की। आरोपी मजदूरी का काम करता है और शिकायतकर्ता उसकी समधिन है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी संजय को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें