फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-सिम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
18 लाख रुपये की धोखाधड़ी में शामिल है आरोपी
विज्ञापन

ठगी की रकम से खरीदा था सोना

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सामान्य सिम को ई-सिम में बदलने के नाम पर 18.31 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जय वर्मा उर्फ बिट्टू को ग्वालियर, मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है। वह ठगी की राशि से सोना खरीदने और उसे ठिकाने लगाने में शामिल था।

शिकायतकर्ता ने 25 जून 2026 को साइबर क्राइम थाना साउथ पुलिस को शिकायत दी थी। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जय वर्मा साइबर ठगी करने वाले जालसाजों के लिए पांच फीसदी कमीशन पर काम करता था। ठगी गई राशि में से तीन लाख 31 हजार रुपये सीधे एक ज्वेलरी शॉप के बैंक खाते में भेजे गए थे। जय वर्मा ने इस राशि से सोना खरीदा और उसे अन्य व्यक्ति को बेच दिया। आरोपी साइबर ठगी करने वालों को बैंक खाते भी मुहैया कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शॉप के मालिक ने भी जय वर्मा के खिलाफ ग्वालियर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को 17 अगस्त 2026 को ग्वालियर से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें