फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर चाकू से किया जानलेवा हमला, अंगुली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुरानी रंजिश को लेकर गांव कादरपुर में आरोपियों ने महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर किया। आरोपियों के हमले में महिला की हाथ की अंगुली कटकर गिर गई। जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के चित्रकूट के गांव अरछा की रहने वाली ललिता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-65 के गांव कादपुर में रहती है। इसी दौरान उसकी जान पहचान राजस्थान के जिले झुझंनू निवासी अनिल के साथ हुई। इसके बाद युवक उनके परिवार के साथ रहने लगा था। इसी बीच शराब को लेकर पति और अनिल में हाथापाई हो गई।
महिला का आरोप है कि आरोपी अनिल रंजिश रखने लगा था। जिस कारण बीते शनिवार को आरोपी अनिल अपने साथी के साथ ढाबे पर पहुंचा। इसके बाद युवक ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किये। हमले से बचने के लिए वह बाहर भागने लगे। जिस पर दोनों हमलावरों ने उनके हाथ पर वार उनकी अंगुली काट दी। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें