फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी आईडी के साथ महिला गिरफ्तार, तीन आईडी बरामद

Thu, 14 Aug 2025 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-15 के पास से फर्जी आईडी के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेपाल मूल की महिला से तीन फर्जी आईडी/पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह महिला घरों में काम करने के बहाने चोरी करने की फिराक में थी। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
आरोपी महिला की पहचान डांगरी कलाली (नेपाल) के गुगेड़ा गांव निवासी रूपा कुमारी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने रूपा कुमारी सिंह से तीन फर्जी आईडी/पहचान पत्र बरामद करके उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ व निरीक्षण के दौरान रूपा कुमारी सिंह से तीन फर्जी पहचान आईडी मिली। इन तीनों पहचान पत्र में नाम, पिता का नाम व पता अलग-अलग है, जबकि फोटो रूपा कुमारी सिंह की हैं। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह घरों में चोरी करने फिराक में थी। इसके लिए उसने योजना बनाई कि यह घरों में नौकरानी बनकर जाएगी। जब इससे इसकी आईडी मांगी जाएगी तो इसके द्वारा पहले से बनवाई गई फर्जी आईडी/पहचान पत्र दे देगी और मौका पाकर चोरी कर लेगी। चोरी करने के बाद जब इसके द्वारा दी गई आईडी के आधार पर उसको ढूंढा जाएगा तो फर्जी दस्तावेज होने के कारण पुलिस उसको पकड़ नहीं पाएगी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें