फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी में महिला के पास एक लाख रुपये व अन्य दस्तावेज मिले, दो दिन के रिमांड
विज्ञापन

देवीलाल पार्क की पार्किंग में रुपये लेने आई थी, इसी दौरान दबिश देकर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाने की पुलिस ने ब्लैकमेलिंग व एक्सटॉर्शन मामले में 21 मार्च को देवीलाल पार्क की पार्किंग में एक महिला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह रुपये लेने के लिए पार्किंग क्षेत्र में आई थी। पुलिस ने आरोपी महिला से तलाशी के दौरान एक बैग में एक लाख रुपये व अन्य दस्तावेज मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला की पहचान पालम विहार निवासी नीतू शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी महिला नीतू शर्मा को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नीतू शर्मा ने मामले से संबंधित जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

आरोपी महिला नीतू शर्मा व पति राकेश शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी। वहीं, मामले में शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाई 2020 में योग शिक्षक राकेश शर्मा से मिली थी। इसके बाद राकेश शर्मा से दोस्ती हो गई थी व आपस में शारीरिक संबंध बना लिए थे। राकेश शर्मा ने अब शिकायतकर्ता द्वारा महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है और रुपयों की मांग की जा रही है।
आरोपी राकेश शर्मा ने वर्ष 2023 में भी ब्लैकमेलिंग करके तीन लाख रुपये लेकर समझौता किया था। अब मार्च 2026 में फिर से 15 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी गई कि अगर रुपये नहीं दिए हुए तो वह वीडियो व फोटो को शिकायतकर्ता महिला के परिवार वालों व जानकारों को भेज देगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर 20 मार्च को पुलिस ने पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को भेज आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी महिला नीतू शर्मा से दो दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की गई है। आरोपी महिला को अदालत में पेश करके 24 मार्च को भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें