फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्या के समाधान का झांसा दें करवाती थी एनिडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड
विज्ञापन

-नामी बैंक की क्रेडिट कार्ड कस्टमर अधिकारी के नाम पर ले रखा था फर्जी नंबर
फोटो -

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाली आरोपी महिला को साइबर अपराध वेस्ट थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी महिला ने सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर अधिकारी के नाम पर एक फर्जी नंबर ले रखा था। जब कोई व्यक्ति गूगल पर क्रेडिट कार्ड कस्टमर अधिकारी का नंबर सर्च करता तो उसका नंबर दिखाई देता। जैसे ही पीड़ित इस नंबर पर कॉल करता वह आरोपी के झांसे में आ ठगी का शिकार बन जाता। पुलिस ने महिला से सिम बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार साइबर अपराध वेस्ट थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड का कस्टमर अधिकारी बनकर उसके बैंक खाते से 4 लाख 79 हजार रुपए की ठगी की गई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। मामले में एसीपी साइबर वेस्ट विपिन अहलावत की अगुवाई में साइबर क्राइम वेस्ट थाना के इंस्पेक्टर बच्चू सिंह की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक महिला को पालम विहार, गुरुग्राम से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गुजरात के गांव चिंचवाड़ा निवासी अवनी आशीष कुमार पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने साथी के साथ सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर अधिकारी के नाम पर एक फर्जी नंबर ले रखा था। जब कोई व्यक्ति गूगल पर क्रेडिट कार्ड कस्टमर अधिकारी का नंबर सर्च करता तो उसका नंबर दिखाई देता। जब वह व्यक्ति कस्टमर अधिकारी से सहायता पाने के लिए कॉल करता है तो ये उसको कस्टमर अधिकारी बनकर समस्या का समाधान करने का झांसा देते है। इसके बाद उसके मोबाइल फोन में एनि डेस्क एप्लीकेशन को डाउनलोड करवाकर फोन का एक्सेस प्राप्त कर लेते है। फिर उसके साथ ठगी की जाती है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पीड़ित से की गई 4.79 लाख रुपये की ठगी की रकम से डेढ़ लाख रुपये की कीमत का अमेजॉन से ऑनलाइन गोल्ड खरीदा था और उस खरीदे हुए गोल्ड को इसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बेच दिया था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें