फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तिलक लगाकर भाइयों के दीर्घायु की कामना की

Thu, 23 Oct 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
- धूमधाम से मनाया गया भैयादूज का त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और दीर्घ आयु का आशीष दिया। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्योहार शहर में हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। नारियल का गोला, रोली, मोली, चंदन, मिठाइयां लेकर कहीं बहनें अपने भाई के घर तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड पर काफी संख्या में लोग आने-जाने में जुटे थे।


पुरातन मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दिन ही यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, इसके बाद से ही भाई दूज या यम द्वितीया की परंपरा की शुरुआत हुई। सूर्य पुत्र यम और यमी भाई-बहन थे। यमुना के अनेक बार बुलाने पर एक दिन यमराज यमुना के घर पहुंचे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद जब यमराज ने बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा तो यमुना ने कहा कि आप हर वर्ष इस दिन में मेरे घर आया करो और इस दिन जो भी बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं होगा। बहन यमुना के वचन सुनकर यमराज ने उन्हें आशीष दिया। इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई। इस दिन यमुना नदी में स्नान का बड़ा महत्व है क्योंकि कहा जाता है कि भाई दूज के मौके पर जो भाई-बहन यमुना नदी में स्नान करते हैं उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार भाई दूज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे। इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल, फूल, मिठाई और दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी। इस दिन से ही भाई दूज के मौके पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें