फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ग्राम यूनिट के प्रधान बने इदरीश कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सेवानिवृत कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो तथा कार्यालयों से संबंधित उनके कार्यों को आसानी से कराया जा सके, इसके लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में फिरोजपुर झिरका खंड के गांव साकरस में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की एक विशेष मीटिंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरस में खंड प्रधान श्यामलाल की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का उद्देश्य था कि हर खंड के एक गांव में भी रिटायर्ड कर्मचारी संघ की यूनिट खड़ी की जाए। संगठन का विस्तार करने के लिए जिला, खंड के अलावा गांव स्तर पर भी यूनिट तैयार की जा रही है। साकरस गांव की यूनिट के लिए रिटायर्ड हेडटीचर इदरीश कुरैशी को प्रधान बनाया गया है। जिला प्रधान फरियाद मोहम्मद डिढारा और जिला उपप्रधान खेमचंद चौहान के नेतृत्व में सर्व सम्मति से विनोद कुमार को सचिव, रिटायर्ड बीईओ खालिद हुसैन को कोषाध्यक्ष, हारून खां उपप्रधान, मोहम्मद ईकबाल संगठन सचिव नियुक्त किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें