मारुति कुंज निवासी सोनी धीमान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिल्ली में नजफगढ़ निवासी भरत से 2018 में हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति ने सगाई के समय से ही उससे पैसे लेने शुरू कर दिए थे। महिला ने बताया कि शादी के बाद से सास रीता, ससुर नरेश कुमार व देवर कर्ण कुमार ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। तीनों मिलकर मारपीट भी करते थे। सास अपने जेवर बनवाने के लिए पैसे देने का दबाव बनाती थी।
महिला ने बताया कि पति कुछ युवतियों से अश्लील बात करता था। जब इसके विरोध किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। 26 जनवरी 2022 को ससुराल वालों ने महिला से 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।