फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत को नहीं भायी रोक: पत्नी की आपबीती- लड़कियों से गंदी बात करता है पति, रोका तो पीटा, यहीं नहीं रुका हैवान

Tue, 27 Dec 2022 05:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर

सार

महिला ने बताया कि पति कुछ युवतियों से अश्लील बात करता था। जब इसके विरोध किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी का आरोप है कि दूसरी युवतियों से फोन पर अश्लील बात करने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। सोहना अदालत में पति-पत्नी का घरेलू हिंसा को लेकर मामला विचाराधीन है। पत्नी ने मारपीट का मामला दिल्ली के नजफगढ़ थाने में भी दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मारुति कुंज निवासी सोनी धीमान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिल्ली में नजफगढ़ निवासी भरत से 2018 में हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति ने सगाई के समय से ही उससे पैसे लेने शुरू कर दिए थे। महिला ने बताया कि शादी के बाद से सास रीता, ससुर नरेश कुमार व देवर कर्ण कुमार ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। तीनों मिलकर मारपीट भी करते थे। सास अपने जेवर बनवाने के लिए पैसे देने का दबाव बनाती थी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति कुछ युवतियों से अश्लील बात करता था। जब इसके विरोध किया तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। 26 जनवरी 2022 को ससुराल वालों ने महिला से 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें