फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हवलदार के मुक्के से पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रेलवे पुलिस में तैनात है आरोपी, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। मेरठ रेलवे पुलिस में तैनात हवलदार ने पत्नी से बहस होने पर उसके मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिससे पत्नी की संदिग्ध हालत में मुंह से खून निकलने से मौत हो गई। घायल महिला को पटौदी के नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत को घोषित कर दिया। पटौदी थाना पुलिस ने बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी की मां की शिकायत पर गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव लोकरा की 65 वर्षीया लाली ने बताया कि उनके दो बेटे और एक लड़की है। दोनों बेटे आजाद और अजय एक ही मकान में अलग-अलग जगह रहते हैं। बेटा आजाद रेलवे पुलिस में बतौर हवलदार है। आजाद अपनी पत्नी आशा को तंग करता है और उसके साथ मारपीट भी करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को आजाद ड्यूटी करने के बाद 10 दिन की छुट्टी पर घर पर आया था। यहां पर कपड़े बदलने के बाद वह खाना लेने के लिए रसोई में आशा के पास गया। किसी बात को लेकर आजाद की अपनी पत्नी से बहस हो गई। इस पर आजाद ने आशा के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। आशा रसोई से निकलकर बरामदे में आ गई और उसके मुंह से खून निकल रहा था। लाली ने आजाद को भी काफी धमकाया। वहीं आशा कमरे में जाकर लेट गई, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद लाली के कहने पर मंजीत गांव के ही चिकित्सक को लेकर आया। चिकित्सक ने आशा को सिविल अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। आशा को सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद आशा को मृत घोषित कर दिया। पटौदी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम करन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पति को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें