फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: पिता ने कराया बेटे को पापा का प्रयाश्चित, जहां चुराए पैसे उसी जगह लेकर पहुंच गए शंकर को

Fri, 07 Oct 2022 05:26 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पेट्रोल पंप प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने 12,300 रुपये चुराए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित गांव ढोरका निवासी एक युवक के द्वारा चोरी करने पर उसके पिता ने ईमानदारी की मिसाल की और अपने बेटे को लेकर उसी पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, जहां पर उसने चोरी की थी। हालांकि, पेट्रोल पंप प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने 12,300 रुपये चुराए थे। 

विज्ञापन

सेक्टर-89 स्थित ट्यूलिप एस निवासी सुधीर यादव ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 60 मीटर रोड आईएमटी मानेसर में एक एचपी पेट्रोल पंप है। बीते बुधवार को उनके पेट्रोल पंप पर कार्यरत कांशीराम सैनी, अलकेश समेत अन्य कर्मचारी पिछले हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति अलकेश की जेब से 12,230 रुपये निकाल लिए। इस बीच कांशीराम की नींद खुल गई। 
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी फरार हो गया। हालांकि, बाद में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो आरोपी की पहचान ढोरका निवासी शंकर शर्मा के रूप में की गई। बाद में शंकर के पिता ओमप्रकाश शर्मा अपने बेटे को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा लेकिन पीड़ित पक्ष ने एक नहीं सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें