फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां बनाए हैं कोरोना संक्रमितों के लिए 600 बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने 72 घंटे पहले घोषणा की थी कि गुरुग्राम में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कुल 800 बेड होंगे। इस समय 200 बेड की व्यवस्था है, 600 बढ़ाए जाएंगे। लेकिन 600 बेड कहां हैं और कब बढ़ेंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस घोषणा पर कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने सरकार की व्यवस्थाओं के दावों को लेकर निशाना साधा है। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने बेड की अस्थाई व्यवस्था के लिए कुछ स्थानों का सुझाव उपायुक्त को दिया है। बहरहाल, देखना है कि छह सौ बेडों की व्यवस्था कहां पर हो सकेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने जिला उपायुक्त को सुझाव दिया कि बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए सामुदायिक भवन, ऑडिटोरियम को भी अस्पताल के रूप में परिवर्तित करा दें। इसके अलावा जिन बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड वार्ड उपलब्ध नहीं है, वहां कोविड-19 बेड की संख्या बढ़ाई जाए ताकि संक्रमितों को आसानी से बेड की उपलब्धता हो सके। रेलवे के अस्पतालों में भी कोविड-19 स्पेशल वार्ड बनाने के लिए कार्य करें।
दूसरी ओर, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव का कहना है कि तीन दिन पहले एसीएस ने 800 बेड की व्यवस्था कराने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि बेड कहां और कितने हैं। इतना ही नहीं ऑक्सीजन और दवाएं तक गुरुग्राम में नहीं हैं। इसी तरह के आरोप कांग्रेस के अलावा इनेलो तथा अन्य दलों के नेताओं ने लगाकर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग क्यों नहीं दे रहा जवाब
अजय यादव का कहना है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। सीएमओ किसी का फोन नहीं उठा रहे। वह फील्ड में अस्पतालों का निरीक्षण करने के बजाय घर में बैठे हुए हैं। लोगों को जानकारी देने के बजाय अधीनस्थ अधिकारियों पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। दूसरी ओर, अधीनस्थ अधिकारी कहते हैं कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। बड़े अधिकारी ही बताएंगे, क्या इस तरह से प्रदेश सरकार और अधिकारियों की ओर से इस महामारी के दौर में जिम्मेदारी निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें