फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्था में घूम रहे युवक को टोकने पर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 50 क्षेत्र में एक साइकिल सवार को राहगीर से जरा हटकर चलने के लिए कहना भारी पड़ गया। राहगीर ने रास्ते से पत्थर उठा कर उसके सिर में मार दिया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के बयान पर सेक्टर दस थाना पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में घूम रहे अज्ञात राहगीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-65 की झुग्गियों में रहने वाली सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। निर्वाणा कंट्री की सोसाइटी के घरों में काम करती हैं। उनका पति रमेश (40) साइकिल पर फेरी करके झालमूड़ी बेचता था। उनके दो बेटे भी हैं। सोमवार की शाम को पांच बजे वह घर की ओर आ रहे थे। सेक्टर-50 डीपीएस स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में खड़ा था। उनके पति ने उससे जरा एक साइड में हो जाने के लिए कहा। इस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से उसके पति के सिर पर वार कर दिया। सेक्टर-50 के थाना प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें