फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर बने मसीहा: NH पर चलते कैंटर का निकला पहिया, पीछे आ रहे टेंपों से टकराया; गाड़ी के अंदर फंसा चालक, Video

Tue, 20 May 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर एक कैंटर 32 माइल स्टोन से आगे निकला तो अचानक इसका पिछला टायर निकल गया। इसके कारण कैंटर अचानक सड़क बीचोंबीच रूक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडिंग टेंपो का चालक वाहन के ब्रैक नहीं लगा सका और टेंपो कैंटर के पीछे जा टकराया।
विज्ञापन
गाड़ी में फंसा ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम एनएच-48 पर मंगलवार की दोपहर मानेसर से दिल्ली की ओर जा रहे कैंटर का पिछला टायर निकलने से वह हाईवे के बीचोंबीच रूक गया और इसमें पीछे से लोडिंग टेंपो टकरा गया। इससे टेंपो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त टेंपो में फंसे चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।

विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर एक कैंटर 32 माइल स्टोन से आगे निकला तो अचानक इसका पिछला टायर निकल गया। इसके कारण कैंटर अचानक सड़क बीचोंबीच रूक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडिंग टेंपो का चालक वाहन के ब्रैक नहीं लगा सका और टेंपो कैंटर के पीछे जा टकराया। 

गनीमत यह रही कि इसमें चालक को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे के बीचोंबीच सड़क हादसा होने के बाद वाहनों रूक गए और जाम लग गया। कुछ वाहन चालक टेंपो चालक की मदद करने लगे।
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिलने ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालकों को दिशा-निर्देश यातायात संचालन को सुचारू कराना शुरु किया। वहीं, क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क के बीच से हटाया और हाईवे पर वाहनों का संचालन कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें