फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजस्थान से आए वनवासियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लेने जा रहे थे राजस्थान के वनवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजस्थान के वनवासियों का रविवार को गुरुग्राम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया। इनमें सात जनजातीय क्षेत्रों बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तोड़, प्रतापगढ़, बुंदी, भीलवाड़ा के सहरिया, भील और मीना जनजाति के वनवासी शामिल रहे।
48 बसों और 12 निजी वाहनों से दो हजार से ज्यादा की संख्या में वनवासी दिल्ली जाने से पहले गुरुग्राम पहुंचे। वे रविवार को लाल किला मैदान दिल्ली में होने जा रहे जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने से पहले सोहना रोड स्थित जोधा फार्म में अल्पविश्राम के लिए रुके थे।
विज्ञापन

जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा की रक्षा और जन जागृति के उद्देश्य से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर देश भर का जनजाति समाज दिल्ली में एकत्र होने के लिए यह समूह निकला था। राजस्थान से आए जनजातीय समूह की अगुवाई कर रहे राधेश्याम भील ने बताया कि राजस्थान से 11,000 से अधिक वनवासी जो अब राजस्थान के विभिन्न गांवों में रह रहे हैं, दिल्ली कार्यक्रम में पहुंचे। वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र कुमार नरेश और जिला संयोजक जगदीश कुकरेजा ने बताया कि समागम में भाग लेने वाले लोग 23 मई की देर रात्रि से ही आने शुरू हो गए थे। जिनका यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जोधा फार्म में जनजातीय बंधुओं के लिए नहाने, खाने व विश्राम करने की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। गुरुग्राम पहुंचे सहरिया जनजाति के लोगों ने विश्व प्रसिद्ध गैर नृत्य और गरासिया बंधुओं ने गुरुग्राम में अपने लोक नृत्य से स्वागतकर्ताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें