फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निमय अग्रवाल व श्रेया पिपलानी बने जिला सीनियर शतरंज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित डीपीजी आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को महिला व पुरुष वर्ग का एक दिवसीय जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ एससीईआरटी के एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज, कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र गहलोत, जिला शतरंज संघ की उपप्रधान सुषमा चौहान और राजपाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया।


प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शह और मात की रोमांचक बाजियां खेली। महिला वर्ग में श्रेया पिपलानी जिला चैंपियन बनीं। दूसरे स्थान पर आन्या आनंद, तीसरा स्थान आईसी सेठी ने हासिल किया। पुरुष वर्ग में निमय अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान व्योम मल्होत्रा और तीसरा स्थान सक्षम अरोड़ा ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी आगामी 6 और 7 जून को करनाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. प्रीति गहलोत, सुरेंद्र गहलोत, राजपाल चौहान और सुषमा चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीवन में अनुशासन व धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें