संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शनिवार को नौतपा के छठे दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से तेज धूप के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते तेज आंधी और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शाम के समय 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 2.9 गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस घटकर 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के सक्रिय होने से क्षेत्र के मौसम में अचानक बदलाव आया है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।