फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वजीराबाद झील अब दिखेगी और हरी-भरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए की मिशन झील का सौंदर्यीकरण, पौधरोपण और रखरखाव पर खर्च होंगे 40 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण वजीराबाद झील से जुड़े उद्यान क्षेत्र में पौधरोपण और रखरखाव पर करीब 40.17 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। झील के चारों ओर हरियाली को और बढ़ाया जाएगा। ठेकेदार को दो साल तक पौधों का रखरखाव करना होगा। इसके लिए जीएमडीए शहरी पर्यावरण प्रभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया है। 27 फरवरी के बाद टेंडर खोला जाएगा। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि वजीराबाद झील और आसपास पौधरोपण और रखरखाव कार्य कराया जाना है।
जीएमडीए सेक्टर-53 वजीराबाद में कृत्रिम झील बनाकर शहर के लोगों के लिए एक टूरिस्ट प्लेस उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। योजना के अनुसार, यहां बोटिंग, कैफेटेरिया समेत अन्य का इंतजाम कराए जाने हैं। 18 एकड़ में चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह वजीराबाद में कृत्रिम झील बनाई गई है। झील परिसर में हरियाली को और बढ़ाने की योजना है। झील के किनारे 2.5 किलोमीटर लंबे वॉकिंग ट्रैक, बर्ड वाचिंग डेक, और ओपन जिम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील को विकसित करने का कार्य अधूरा
वजीराबाद झील को पूरी तरह से तैयार नहीं किया जा सका है। पार्क में गंदगी और सफाई का अभाव होने से लोग झील में जाने से बचते हैं। जीएमडीए झील के चारों ओर सफाई समेत अन्य कार्याें को सिरे चढ़ाने में जुटा है। अधूरे कार्यों को भी पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें